सितंबर में इन 3 मूलांक वालों को रहना होगा सावधान, धन और करियर में आ सकती हैं चुनौतियां
मूलांक अंकों की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
सितंबर का महीना कुछ मूलांक वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान धन, करियर और रिश्तों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. ऐसे में आइए जानते है किन मूलांक वालों को सितंबर में संभलकर रहने की आवश्यकता है.
Numerology: किसी व्यक्ति की जन्म तारीख को जोड़कर निकाले गए अंक को मूलांक कहा जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में जानकारी मिलती है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, सितंबर का महीना कुछ मूलांक वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. इस दौरान करियर, धन और निजी जीवन से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं किन मूलांक वालों को सितंबर में संभलकर रहने की जरूरत होगी.

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 जन्मतिथि)
मूलांक 3 वालों को इस महीने पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतनी होगी. बिना सोचे-समझे निवेश या खर्च करने से बचें. करियर में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. हालांकि, महीने के दूसरे हिस्से में स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सितंबर में इन मूलांक वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 जन्मतिथि)
मूलांक 4 वालों को इस महीने तकनीकी क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और काम में सफलता भी मिल सकती है. नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. हालांकि, महीने के अंतिम सप्ताह में धन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें.
मूलांक 9 (9, 18, 27 जन्मतिथि)
मूलांक 9 वालों को सितंबर में जल्दबाजी और जोखिम भरे फैसलों से बचना चाहिए. कामकाज में किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें. गुस्से पर नियंत्रण रखें, क्योंकि छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है. इससे करीबी रिश्तों में तनाव बढ़ने की आशंका है.
यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए