फरमाइशी गीत के विवाद में दुल्हन के दादा को लगी गोली

थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह अपराध की घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल जा रहे हैं. ऐसे ही एक मामले में थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर में सोमवार की रात बारात के दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया.
प्रतिनिधि, दरौदा. थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह अपराध की घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल जा रहे हैं. ऐसे ही एक मामले में थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर में सोमवार की रात बारात के दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. इधर इस संबंध में थाना में दिए आवेदन में लड़की के दादा ने कहा है कि मेरी नतिनी की बारात आयी थी. इस बीच आर्केस्ट्रॉ में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया. जो मनचले विवाद कर रहे थे वे लोग बीच -बचाव करने गए बारातियों से मारपीट करने पर उतारू हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर लड़की पक्ष के लोग बारात में गए और दोनों पक्षों को हटाने लगे. जिसके बाद वे उग्र होकर मारने पीटने लगे. जिसमें लड़की के भाई एवं एक अन्य घायल हो गए. मारपीट के बाद परिजन उन्हें पकड़ने की कोशिश किया, जिसके बाद उन्हीं लोगों में से एक ने गोली चला दी. जो गोली लड़की के दादा को जाकर लग गई. जिसमें वह घायल हो गए. घायल अवस्था में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल महाराजगंज में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर कर दिया. सीवान के डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. जहां इलाज चल रहा है. इधर लड़की के दादा ने मामले में चार लोगों को नामजद किया है. जिसमें आशीष कुमार यादव, धनलाल यादव, बिट्टू यादव एवं दीपक यादव शामिल हैं. अपराधी गहना लूटने के उद्देश्य से पहुंचे थे इस मामले में लड़की के पिता संतोष कुमार साह ने मीडिया से कहा कि 4 से 5 की संख्या में अपराधी बरनेत के समय पहुंचे हुए थे जो गहना लूटने का प्रयास किए. जब परिजनों द्वारा इसका विरोध किया गया तो वह अपराधी पहले मारपीट किए एवं साथी के पकड़े जाने पर गोली चला दी. जिसमें गोली मेरे पिता नंदकिशोर साह को लग गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ा घटना के बाद वीर ने एक अपराधी को पकड़ लिया. वहीं मौके से फरार अपराधियों की एक बाइक को भी परिजनों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल किया. 24 फरवरी को शादी समारोह में चली थी- थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर के भिखारीपुर गिरि टोला गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए लड़के के मामा चितेश्वर गिरि को बदमाशों द्वारा गोली मार कर घायल कर दिया था. जिस मामले में रूकुन्दीपुर के चौकीदार सरयुग मांझी के के बयान पर थाना कांड संख्या 84/26 में अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था. आज तक उस कांड का खुलासा पुलिस ने नहीं किया. चौकीदार द्वारा दिए आवेदन में कहा है कि 24 फरवरी को भिखारीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र गिरी की लड़की के शादी में बारात आया था. दरवाजा पर बारात आ रहा था. इस बीच सारण जिले के गोदना मठिया के ऋषिकेष गिरि को किसी ने मार कर सिर फोड़ दिया. जिसका मरहम पट्टी किया जा रहा था. तब तक सिसवन थाना क्षेत्र के घूरघाट के चित्तेश्वर भारती लड़की के दरवाजे पर आकर गिर कर बोले कि मुझे किसी ने गोली मार दी है. इसके बाद अफरा तफरी मच गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




