मौत मामले में पति, सास व जेठ पर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के कुरमौली गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई थी. मृतका की पहचान कुरमौली गांव निवासी अनिल यादव की पत्नी सोनाली देवी (22) के रूप में हुई है. मौत किन कारणों से हुई है, इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है.इधर पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मायके पक्ष के लोग शव को लेकर थाना पहुंचे और मृतका के पति को अंतिम संस्कार में साथ ले जाने की मांग करने लगे. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी मायके पक्ष के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे.
गुठनी. थाना क्षेत्र के कुरमौली गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई थी. मृतका की पहचान कुरमौली गांव निवासी अनिल यादव की पत्नी सोनाली देवी (22) के रूप में हुई है. मौत किन कारणों से हुई है, इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. इधर पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मायके पक्ष के लोग शव को लेकर थाना पहुंचे और मृतका के पति को अंतिम संस्कार में साथ ले जाने की मांग करने लगे. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी मायके पक्ष के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे. पुलिस द्वारा इसकी अनुमति नहीं मायके पक्ष के लोग शव को थाना परिसर के बाहर छोड़कर वहां से चले गए. इसके बाद मंगलवार की सुबह पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सोहगरा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराया.थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के पति और सास को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि आरोपित जेठ की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




