भूमि विवाद में मारपीट के बाद पथराव, नौ पर प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2019 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

महाराजगंज : भूमि विवाद को लेकर रामापाली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पत्थरबाजी की घटना में दोनों पक्षों के द्वारा सोमवार को महाराजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोनों पक्षों के द्वारा घटना का मूल कारण भूमि विवाद बताया गया है. जिसके कारण रविवार को दोनों […]
विज्ञापन
महाराजगंज : भूमि विवाद को लेकर रामापाली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पत्थरबाजी की घटना में दोनों पक्षों के द्वारा सोमवार को महाराजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दोनों पक्षों के द्वारा घटना का मूल कारण भूमि विवाद बताया गया है. जिसके कारण रविवार को दोनों पक्षों के अभिभावकों के बीच किसी बात को लेकर आपस में जंग छिड़ गयी.
जिसमें प्रथम पक्ष के द्वारा पारस यादव, मनोज यादव, रजनीश कुमार, अनूप यादव तथा अमित यादव तथा दूसरे पक्ष से मंटू यादव, विनोद यादव तथा रवि यादव समेत कुल दो लोगों के विरुद्ध दोनों पक्षों से अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी है.
ज्ञात हो कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के रामापाली गांव निवासी पारस यादव व रामा यादव के बीच भूमि विवाद पूर्व से चलते आ रहा है. इसी बात को लेकर रविवार को स्थिति तनावग्रस्त हो गयी जब दोनों गुट पुराने भूमि विवाद को लेकर आपस में भीड़ गये. दोनों गुट के लोग एक-दूसरे पर हमला बोल दिया.
साथ ही जमकर ईंट पत्थर चले जिसमें रामापाली गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र रवि यादव, उषा देवी, मनोज यादव समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे. साथ ही घर के आगे लगे एक स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था.
ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत :मैरवा. थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोड़ पर मंगलवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृत इंग्लिश गांव का शेख नइम है. पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है.
नइम अपने घर जा रहा था. इस क्रम में ट्रैक्टर के चपेट में आ गया. घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल में लाया गया. जहां से गंभीर हालात में उसे सीवान रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




