ePaper

बच्चे को बंधक बनाकर चार लाख की डकैती

Updated at : 02 Apr 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे को बंधक बनाकर चार लाख की डकैती

सीवान : महादेवा ओपी के आकोपुर गांव में रविवार की रात्रि करीब एक दर्जन डकैत हथियारों से लैस होकर एक घर को निशाना बनाया. डकैत घर में घुसते ही दो मासूम बच्चों के साथ मौजूद महिला को डराते-धमकाते हुए उसके तीन साल के मासूम बच्चे को छिन लिया. इसके बाद उसकी गर्दन पर चाकू भिड़ा […]

विज्ञापन

सीवान : महादेवा ओपी के आकोपुर गांव में रविवार की रात्रि करीब एक दर्जन डकैत हथियारों से लैस होकर एक घर को निशाना बनाया. डकैत घर में घुसते ही दो मासूम बच्चों के साथ मौजूद महिला को डराते-धमकाते हुए उसके तीन साल के मासूम बच्चे को छिन लिया.

इसके बाद उसकी गर्दन पर चाकू भिड़ा दिया. जिससे महिला डर गयी. इसके बाद डकैतों ने बारी-बारी उसके घर में मौजूद सामानों की तलाशी. डकैतों ने महिला के घर से नकदी, गहने सहित करीब चार लाख की संपत्ति लूट ली.
घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस आकोपुर गांव पहुंची तथा डकैतों का एक चप्पल तथा गमछा को बरामद किया. पुलिस ने सोमवार की सुबह डॉग स्क्वायड को बुलाकर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस को इसमें कुछ विशेष सफलता नहीं मिली.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात करीब एक दर्जन डकैत हथियारों से लैस होकर अनोज प्रसाद के घर में घुसे. इसके बाद डकैतों ने अनोज प्रसाद के तीन साल के पुत्र अनुराग के गले पर चाकू भिड़ा
उसकी मां से कीमती सामान के विषय बारे में पूछने लगे. अनुराग की मां ने जब नहीं बताया तो डकैतों ने उसकी पिटाई कर पुत्र की हत्या करने की धमकी देने लगे. इसके बाद अनुराग की मां ने डकैतों को सब कुछ बताया दिया.
डकैत आराम से सभी कमरों से कीमती समाना बटोर लिया और चलते बने. अनोज प्रसाद की पत्नी गुड़िया देवी की रोने की अवाज सुनकर आसपास के लोग जगे. उसके बाद ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी. महादेवा ओपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर एसएसबी के जवानों को लेकर आकोपुर गांव पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली.
थानाध्यक्ष ने रात में ही डकैतों को पकड़ने के लिए छापेमारी किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. गुड़िया देवी ने बताया कि डकैतों ने घर में रखे करीब चार लाख रुपये मूल्य के कीमती वस्त्र व आभूषण साथ लेते गये.
उसने बताया कि घटना के समय वह दो छोटे बच्चों के साथ घर में अकेली थी. उसकी सास दूसरे मकान में सोती है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि महिला द्वारा अभी एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद एफआइआर दर्ज किया जायेगा. फिलहाल एक को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
डॉग स्क्वायड जांच करने पहुंचा, नहीं मिला कोई सुराग
सीवान. महादेवा ओपी के आकोपुर गांव में रविवार की रात्रि हुई डकैती की घटना की जांच करने पहुंची डॉग स्क्वायड को कोई विशेष सफलता नहीं मिली. ग्रामीणों की मांग पर छपरा से पहुंची डॉग स्क्वाय के खोजी कुत्ते को घटनास्थल से मिले डकैतों के गमछा व चप्पल आदि सुंघाया गया.
सूंघने के बाद खोजी कुत्ता आकोपुर से बांसवाड़ी होकर खेतों के रास्ते बिंदुसार हामिद पहुंचा. वहां एक पेड़ के नीचे स्थित झोंपड़ी के पास जाकर रुक गया. यह देख पुलिस ने झोंपड़ी की तलाशी ली तो वहां पर शराब की बोतलें गड्डे की तरफ फेकी मिली. इसके बाद आसपास मौजूद खरपतरवार की भी जांच की, परंतु कोई विशेष सफलता नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने हामिद गांव की भी तलाशी ली ओर फिर घटनास्थल पर लौट आयी.
बेटे की गर्दन पर चाकू देख डर गयी थी सनोज की पत्नी
रविवार की रात करीब एक दर्जन डकैत हथियारों से लैस होकर अनोज प्रसाद के घर में वेंटीलेटर के रास्ते प्रवेश कर गये. इसके बाद डकैतों ने अनोज प्रसाद के तीन साल के पुत्र अनुराग के गले पर चाकू भिड़ा. यह देख अनोज की पत्नी गुड़िया काफी डर गयी. उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे. डकैत उससे कीमती सामानों के विषय में पूछ रहे थे परंतु उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा था.
इसके बाद डकैत अनुराग की पिटाई शुरू कर दी और पुत्र की हत्या करने की धमकी देने लगे. इसके बाद तो गुड़िया काफी डर गयी और सारे सामान के बारे में बता दिया. जिसे डकैत लेकर चंपत हो गये. उनके जाने के बाद गुड़िया बच्चे को गोद में लेकर रोने लगी. उसकी रोने की आवाज सुन कर ग्रामीण पहुंचे तो डकैती की जानकारी हुई. वहीं दूसरी ओर डकैती के बाद ग्रामीण रतजगा करने को विवश हैं. ग्रामीण दहशतजदा हैं.
जांच कमेटी ने माना बीइओ ने की लापरवाही
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन