आज यूके में भोजपुरी फेस्टिवल को होस्ट करेंगे मनोज भावुक

Updated at : 01 Sep 2018 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
आज यूके में भोजपुरी फेस्टिवल को होस्ट करेंगे मनोज भावुक

सीवान : रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव के रहने वाले जाने माने कवि व साहित्यकार मनोज भावुक आज यानि शनिवार को यूनाइटेड किंगडम, बर्मिघम की 23 वर्ष पुरानी संस्था गीतांजलि बहुभाषीय साहित्यिक समुदाय द्वारा आयोजित इंटरनेशन भोजपुरी फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे. जिसमें कई देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधि व कलाकार भाग लेंगे. मनोज भावुक भारत […]

विज्ञापन

सीवान : रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव के रहने वाले जाने माने कवि व साहित्यकार मनोज भावुक आज यानि शनिवार को यूनाइटेड किंगडम, बर्मिघम की 23 वर्ष पुरानी संस्था गीतांजलि बहुभाषीय साहित्यिक समुदाय द्वारा आयोजित इंटरनेशन भोजपुरी फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे. जिसमें कई देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधि व कलाकार भाग लेंगे.

मनोज भावुक भारत सरकार के इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशन आईसीसीआर की ओर से इस कार्यक्रम का संचालन और एकल भोजपुरी काव्य पाठ करेंगे. वहीं, चार से पांच सितंबर को लंदन में भी प्रवासी भोजपुरी भाषियों के लिए मनोज भावुक का एकल काव्य -पाठ में हिस्सा लेंगे. मनोज भावुक पहली बार लाइम लाइट में तब आये जब उनकी भोजपुरी गजल की किताब को सिनेहस्ती गुलजार और ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी के हाथों भारतीय भाषा परिषद सम्मान से नवाजा गया. पिछले दो दशकों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोजपुरी भाषा, साहित्य, संस्कृति और सिनेमा के प्रचार-प्रसार में मनोज का जो योगदान रहा है

उसके लिए उन्हें देश में भारतीय भाषा परिषद सम्मानएं भाऊराव देवरस सेवा सम्मान, भिखारी ठाकुर सम्मान, कलाश्री सम्मानए मैथिलि शरण गुप्त सम्मानए भोजपुरी भूषण सम्मान, बिहार गौरव सम्मान आदि और नेपाल में परिकल्पना लोक भूषण सम्मान, मॉरिशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ के हाथों अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गौरव सम्मान से नवाजा गया है. फेम इंडिया के एशिया पोस्ट सर्वे द्वारा इन्हें भोजपुरी पत्रकारिता के सरताज के रूप में चुना गया है.

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कौसड़ गांव के रहने वाले जाने-माने कवि व साहित्यकार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन