ePaper

ट्रक से 120 कार्टन शराब बरामद

Updated at : 12 Apr 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से 120 कार्टन शराब बरामद

उत्पाद विभाग टीम ने जीरादेई थाना क्षेत्र के श्यामपुर पुल के समीप से ट्रक के तहखाने से शराब बरामद करते हुए दो शराब तस्कर को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार शराब तस्कर दरौली निवासी विशाल कुमार और यूपी के बलिया निवासी अरमान अली है.

विज्ञापन

सीवान. उत्पाद विभाग टीम ने जीरादेई थाना क्षेत्र के श्यामपुर पुल के समीप से ट्रक के तहखाने से शराब बरामद करते हुए दो शराब तस्कर को गिरफ्तार की है. गिरफ्तार शराब तस्कर दरौली निवासी विशाल कुमार और यूपी के बलिया निवासी अरमान अली है. इस संबंध में प्रभारी उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में यूपी से शराब की खेप आ रही है. टीम द्वारा श्यामपुर पुल के समीप शक के आधार पर ट्रक को रोक कर तलाशी ली गई तो ट्रक में बने तहखाना से 120 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. वहीं दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं दूसरी तरफ मैरवा थाना क्षेत्र के नवतन मोड़ के समीप एक ऑटो से 108 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. जिसमें भी एक शराब तस्कर की गिरफ्तारी की गई है. ठनका से मरे लोगों के परिजनों को मिला मुआवजा प्रतिनिधि, दरौंदा. थाना क्षेत्र के अलग -अलग गांव में ठनका गिरने से एक महिला सहित एक युवक की मौत हो गई थी. जिसके बाद सीओ पूनम दीक्षित ने आपदा विभाग से दोनों के परिजनों को चार चार लाख रुपए की चेक सहयोग के रूप में दीं है. बता दें कि बुधवार की दोपहर तेज हवा और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से रूकुंदीपुर पंचायत के धनौता निवासी मंटू महतो का 22 वर्षीय पुत्र राजू कुमार एवं शेरही पंचायत के उस्ती गांव निवासी शिवजी महतो की 40 वर्षीय पत्नी लवंगी देवी की मृत्यु हो गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन