सीवान: शौच करने गयी युवती के साथ मनचले ने की छेड़खानी, विरोध करने पर चाकू से गोदा, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2017 7:34 AM

विज्ञापन

सीवान: सीवान जिले के गौतम बुद्ध नगर थाने के चाचोपाली गांव में शनिवार की सुबह शौच करने गयी एक युवती के साथ एक मनचले युवक ने छेड़खानी की. जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. मृत युवती का नाम प्रियंका कुमारी है जो चाचो पाली गांव […]

विज्ञापन

सीवान: सीवान जिले के गौतम बुद्ध नगर थाने के चाचोपाली गांव में शनिवार की सुबह शौच करने गयी एक युवती के साथ एक मनचले युवक ने छेड़खानी की. जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी.

मृत युवती का नाम प्रियंका कुमारी है जो चाचो पाली गांव के गुनैला माझी की पुत्री थी. घटना के संबंध में युवती की मां ने बताया कि उसकी पुत्री गांव की महिलाओं के साथ शौच करने खेत की ओर गयी थी उसी दौरान गांव के ही अलगू माझी के पुत्र लखन राम ने उसकी की पुत्री के साथ छेड़खानी की. युवती ने जब उसका विरोध किया तो लखन ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी.

घटना की सूचना साथ में गयी महिलाओं ने आकर मृतका की मां को दी. खबर मिलने के बाद घरवालों ने घायल युवती को खून से लथपथ हालत में उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में युवती ने दम तोड़ दिया.

मृतका की मां ने बताया कि इसके पहले भी लखन राम ने उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया था जिसकी शिकायत उसने उसके घरवालों से की थी. खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन