ब्रह्मपुर में अगलगी, झोपड़ीनुमा घर समेत बांसवाड़ी और दो भूसौल आग की चपेट में

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

आग बूझाती पुलिस और एकत्रित ग्रामीण

Siwan News : ग्रामीणों और दमकल टीम की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, आग पर पाया गया नियंत्रण

विज्ञापन

बड़हरिया (सीवान) से आनंद मिश्र की रिपोर्ट
Siwan News : प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में गुरुवार की शाम चार बजे कूड़े से उड़ी चिनगारी से लगी आग की चपेट में आने से बांसवाड़ी सहित एक झोपड़ीनुमा घर और दो भूसौल(बेड़ी) में आग लग गयी. पहले आग बांसवाड़ी के नीचे एकत्रित कूड़े से निकली चिनगारी से बांसों में लग गयी.उसके बाद आग ने विकराल रुप लेते हुए मुकेश कुमार राम के झोपड़ीनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जाता है कि उसी झोपड़ी में एक नन्ही बच्ची सो रही है. ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को झोपड़ी से निकाल लिया और उसकी जान बच गयी. इधर देखते ही देखते आग ने दो भूसौल भी अपनी चपेट में आ गये. अगलगी की खबर मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गये और आग बूझाने की कोशिशों में जुट गये.

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से 30 मिनट में आग पर काबू, बड़ा हादसा टला

बीडीसी सदस्य समीउल्लाह अंसारी ने फायर ब्रिगेड जामो बाजार को सूचना दे दी. फायर ब्रिगेड की टीम महज 20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गयी और ग्रामीणों के सहयोग से आग बूझाना शुरु किया. खैर पौन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. इस अगलगी में मुकेश राम की दो चौकी और भूसौल में रखा सात बोरा गेहूं और भूसा जल गया. मौके पर बीडीसी सदस्य समीउल्लाह अंसारी, इरशाद अहमद,कृष्णा भगत,मनोज राम,मुकेश कुमार, मो वाहिद,जावेद अख्तर, सरफराज अहमद आदि मौजूद थे,जिन्होंने आग पर काबू पाने में सहयोग किया. बहरहाल, फायर ब्रिगेड की टीम की त्वरित कार्रवाई से आग पर पाया जा सका.वहीं ग्रामीणों की सूझबूझ से बच्ची की जान बच गयी.

Also Read : पहाड़पुर में टॉवर पर चढ़ी युवती बनी चर्चा का विषय, भूमि स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन