सीवान में ‘अपराजिताओं’ का भव्य सम्मान, प्रभात खबर ने 13 प्रेरणादायी महिलाओं को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

अपराजिता समारोह में मौजूद लोग

Siwan News: सीवान में प्रभात खबर के अपराजिता महिला सम्मान समारोह में समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, खेल, उद्यमिता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सीवान से मनीष गिरी की रिपोर्ट
Siwan News: सीवान में गुरुवार की शाम सम्मान, प्रेरणा और मनोरंजन के रंगों से सराबोर रही. शहर के होटल सफायर इन में आयोजित प्रभात खबर के अपराजिता महिला सम्मान समारोह में समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, खेल, उद्यमिता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया. समारोह में सम्मानित महिलाओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उल्लेखनीय कार्यों को सराहा गया.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार, सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, नगर परिषद उपसभापति किरण गुप्ता, अवर निबंधक पंकज कुमार झा, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उपेंद्र कुमार यादव तथा दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

महिलाएं लिख रही हैं सफलता की नई इबारत

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. घर की चौखट से निकलकर वे समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. वक्ताओं ने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

13 महिलाओं के कार्यों को मिला सम्मान

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर महिलाओं के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दी. कई सम्मानित महिलाओं ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और महिलाओं के हित में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा.

एहसान कुरैशी के हास्य ने बांधा समां

सम्मान समारोह के बाद कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह मनोरंजनमय हो गया. देश के प्रसिद्ध हास्य कवि एहसान कुरैशी ने अपने चुटीले व्यंग्य और हास्य कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया. उनकी प्रस्तुतियों पर सभागार देर तक ठहाकों से गूंजता रहा. इंडियन आइडल फेम नम्रता दास और उनकी टीम ने मधुर गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए.

तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा सभागार

संगीत और कविता की इस अनूठी शाम का दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया. उनकी प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने खूब सराहा. पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा. हर सम्मान के साथ सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता था. सम्मान, प्रेरणा और मनोरंजन से सजे इस आयोजन ने उपस्थित लोगों के दिलों पर विशेष छाप छोड़ी.

Also Read: Siwan news : सीवान में आज : जानें जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन