लीची बागान में पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय युवक का शव, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

Author Birndra kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी: लीची बागान में मिला युवक का शव, जांच जारी

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 29 वर्षीय युवक का शव लीची बागान में पेड़ से लटका हुआ मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहा गांव में रविवार को 29 वर्षीय युवक का शव लीची बागान में पेड़ से फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

मृतक की पहचान जाल मोहम्मद अंसारी के 29 वर्षीय पुत्र नुरूल अंसारी के रूप में हुई है.

लीची बागान में मिला शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, नुरूल अंसारी रविवार को गांव से सटे एक लीची बागान में गया था. कुछ समय बाद बागान की ओर गए ग्रामीणों ने उसे पेड़ से लटका देखा.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कन्हौली थाना पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नुरूल अंसारी के परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पुलिस ने आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, निराशा या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें और स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या हेल्पलाइन से तुरंत सहायता लें. समय पर मदद मिलना बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है.


विज्ञापन
Birndra Kumar

लेखक के बारे में

By Birndra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन