ब्यूटी पार्लर से डेयरी तक... सीतामढ़ी के युवाओं को कारोबार शुरू करने के लिए मिला बैंक लोन

Author Raushan kumar|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

ऋण वितरित करते क्षेत्रीय प्रबंधक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी में आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त 116 युवाओं को स्वरोजगार के लिए 1.75 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया. यह ऋण विभिन्न बैंकिंग योजनाओं के तहत ब्यूटी पार्लर, डेयरी, बकरी पालन, कृषि उद्यमिता जैसे व्यवसायों के लिए दिया गया है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सोमवार को शहर के रेड क्रॉस सेमिनार हॉल में मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 116 प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के बीच कुल 1.75 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया.

विज्ञापन

यह कार्यक्रम बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय, दरभंगा के मार्गदर्शन में आरसेटी द्वारा आयोजित किया गया.

ब्यूटी पार्लर से कृषि उद्यम तक के लिए मिला ऋण

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय प्रबंधक मिहिर कुमार मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

कैंप में ब्यूटी पार्लर, डेयरी, बकरी पालन, अगरबत्ती निर्माण, सब्जी की खेती, कृषि उद्यमिता और अन्य आय सृजन गतिविधियों से जुड़े प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार ऋण स्वीकृत किया गया.

विभिन्न योजनाओं के तहत मिली बैंकिंग सहायता

आरसेटी के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को नारी शक्ति योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन ऋण और कृषि ऋण जैसी विभिन्न बैंकिंग योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई.

इससे लाभार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने, कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों का विस्तार करने और स्थायी आय का स्रोत विकसित करने में मदद मिलेगी.

स्वरोजगार से रोजगार सृजन पर जोर

क्षेत्रीय प्रबंधक मिहिर कुमार मिश्रा ने कहा कि आरसेटी ग्रामीण और बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद बैंकिंग सहायता मिलने से युवा न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि अपने उद्यमों के माध्यम से अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगे. उन्होंने सभी लाभार्थियों से ऋण का सही उपयोग कर अपने व्यवसाय को सफल बनाने की अपील की.

कार्यक्रम में एलडीएम अनिल कुमार सिंह, आरसेटी निदेशक सुनील कुमार, मुख्य प्रबंधक आलोक रंजन, मनीषा झा, सुनील कुमार, किशोर कुमार, प्रवीण कुमार, पंकज कुमार, वरीय संकाय अमित राज, अंजनी कुमार, पवन कुमार और सुमन कुमार सहित कई बैंक अधिकारी एवं प्रशिक्षु मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन