परिहार में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 6 पर केस, 3 गिरफ्तार

प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतामढ़ी के परिहार में प्रेम विवाह के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
Sitamarhi News: सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया.
पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
भाई की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस
सुतिहारा निवासी अफजल के लिखित आवेदन के आधार पर परिहार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
एफआईआर में पति अनीश आजम के अलावा मुर्शीद आजम, रईश आजम, जेबा खातून, अफसाना खातून और फैयाज को नामजद किया गया है.
दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रेम विवाह के कुछ समय बाद ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा.
परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई और बाद में शव को फंदे से लटका दिया गया. इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है.
तीन आरोपी गिरफ्तार
परिहार थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में नामजद आरोपी रईश आजम, जेबा खातून और अफसाना खातून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
नोट: यह मामला पुलिस में दर्ज प्राथमिकी और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है. मामले की जांच जारी है और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही अंतिम तथ्य स्पष्ट होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










