बरियारपुर में ग्रिल दुकान में चोरी करता युवक धराया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 9:59 PM

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित ग्रिल की दुकान में गुरुवार की सुबह चोरी करते एक युवक को स्थानीय दुकानदारों ने लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित ग्रिल की दुकान में गुरुवार की सुबह चोरी करते एक युवक को स्थानीय दुकानदारों ने लोगों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी गणेश राम का पुत्र पूजन कुमार के रूप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि करीब सुबह आठ बजे आरोपी युवक दुकान में बनाये गये लोहे की ग्रिल को चोरी करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान आसपास की दुकानदारों की नजर पडी. तत्काल आसपास के लोगों के सहयोग से उसे पकडा गया. बाद दुकानदार व थाना को सूचना दी गयी. दुकानदार पकंज कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मां व पुत्र को मारपीट कर घायल किया, प्राथमिकी रीगा. थाना क्षेत्र के मेहसिया गांव निवासी रामसुंदर महतो की पत्नी संझा देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के ही रामप्रीत महतो, सियाचंद महतो, रामचंद्र महतो, शिवचंद्र महतो, संजय महतो को आरोपित किया है. कहा है कि घर के आगे सड़क पर दीवाल और सीढ़ी बनाने का काम कर रहा था. विरोध करने पर सभी आरोपी मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. बचाने आये पुत्र राम प्रसाद महतो को भी मारपीट कर घायल किया. सूचना पर डायल 112 की टीम के पहुंचने पर सभी आरोपी भाग निकले. घायल मां व पुत्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन