Sitamarhi: महिंदवारा में मारपीट कर महिला का आंख फोड़ा, प्राथमिकी

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

महिंदवारा थाना क्षेत्र के नुनौरा गांव निवासी महेंद्र साह की पत्नी सरिता देवी ने मारपीट कर आंख फोड़ देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. महिंदवारा थाना क्षेत्र के नुनौरा गांव निवासी महेंद्र साह की पत्नी सरिता देवी ने मारपीट कर आंख फोड़ देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही अखिलेश साह की पत्नी पूनम देवी, जगरनाथ साह के पुत्र अखिलेश साह व लूटन साह, लूटन साह की पत्नी मुनिया देवी व जगरनाथ साह की पत्नी शांति देवी को आरोपित किया है. बताया है कि विगत 21 जून की शाम वह अपने दरवाजे पर थी उसी वक्त बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर आरोपितों के द्वारा उनके ऊपर हमला कर दिया गया तथा लोहे के राॅड से बांयी आंख पर मारा गया, जिसके कारण उनका आंख फूट गया. आरोपितों ने उनकी दो दांत भी तोड़ दिया. स्थानीय लोगों के जमा होने पर उसकी जान बची. परिजनों ने इलाज के लिए उन्हे रून्नीसैदपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. जहां करीब एक सप्ताह इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए आइजीआइएमएस, पटना रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन