ई शिक्षा कोष ऐप से हाजिरी, तभी एक अक्तूबर से शिक्षकों को वेतन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Sep 2024 10:24 PM
ऐप से हाजिरी बनाने पर ही अक्तूबर से वेतन भुगतान की बात कही है.
सीतामढ़ी. शिक्षा विभाग के एसीएस की सख्ती और कार्रवाई के बाद भी कुछ शिक्षक ई शिक्षा कोश ऐप के माध्यम से हाजिरी नही बना पा रहे है. इसे एसीएस ने गंभीरता से लिया है और ऐप से हाजिरी बनाने पर ही अक्तूबर से वेतन भुगतान की बात कही है. एसीएस ने डीईओ को भेजे पत्र में ऐप से हाजिरी कैसे बनानी है, की विस्तृत जानकारी दी है. ऐप पर हाजिरी के अब दो विकल्प दिए गए है. पहला, प्रधान शिक्षक/शिक्षक के द्वारा स्वयं के मोबाइल से और दूसरा प्रधान शिक्षक के स्कूल एडमिन के माध्यम से. — स्कूल परिसर में बनानी है हाजिरी
एसीएस ने कहा है कि स्कूल परिसर में हाजिरी बनानी है. अगर स्कूल के किसी विभागीय काम से बाहर है, तो उक्त काम को दर्ज करना है. इस दौरान मोबाइल से ही फोटो खींचकर अपलोड करना है. कोई शिक्षक अपने मोबाइल से हाजिरी बना लेंगे, तो दुबारा हाजिरी प्रधानाध्यापक द्वारा दर्ज नहीं की जा सकेगी. स्कूल की अवधि की समाप्ति के उपरांत प्रधान शिक्षक द्वारा संबंधित शिक्षक के विद्यालय से प्रस्थान करने के क्रम में समय का उल्लेख किया जायेगा. प्रधान शिक्षक के द्वारा शिक्षकों के अवकाश को ऐप पर ही दर्ज किया जायेगा.— आवेदन पर अवकाश स्वीकृत
विद्यालय के प्रधान केवल लिखित आवेदन के आधार पर स्वीकृत अवकाश ही ऐप पर प्रविष्ट करेंगे. किसी विशेष परिस्थिति में किसी प्रधानाध्यापक/शिक्षक द्वारा समय से अवकाश के लिए आवेदन नहीं किया जा सका है, तो सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के बाद अवकाश की प्रविष्टि की जायेगी. ऐसी स्थिति में प्रधानाध्यापक/शिक्षक विशेष द्वारा अवकाश के उपभोग के उपरांत दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के बाद ही अवकाश की प्रविष्टि की जायेगी. यदि कोई शिक्षक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया जाता है, तो उस तिथि की अनुपस्थिति को आकस्मिक एवं अन्य अनुमान्य अवकाश से सामंजित किया जायेगा. कहा गया है कि सर्वर डाउन, नेटवर्क की समस्या या कोई अन्य तकनीकी समस्या के कारण हाजिरी दर्ज नहीं कर पा रहे है, तो ऐसी स्थिति में शिक्षक द्वारा भौतिक रूप से उपस्थिति पंजी में दर्ज उपस्थिति के आधार पर वेतन का भुगतान किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










