पिस्तौल व चोरी की दो बाइक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

पुनौरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की रात्रि में थाना क्षेत्र के पमरा-बाजीतपुर फोरलेन पर चेकिंग के दौरान दो चोरी की बाइक व एक पिस्तौल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है.
सीतामढ़ी. पुनौरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की रात्रि में थाना क्षेत्र के पमरा-बाजीतपुर फोरलेन पर चेकिंग के दौरान दो चोरी की बाइक व एक पिस्तौल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के पटनीया निवासी स्व राम राय के पुत्र धर्मेंद्र कुमार व सहियारा थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी रवींद्र बैठा के पुत्र संतोष बैठा के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो युवक आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कही जा रहे हैं. तत्काल सशस्त्र पुलिस बल के साथ पमरा चौक के आसपास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी बीच दो बाइक सवार को रोककर जांच की गयी. जांच के दौरान एक नलकटुआ बरामद की गयी. वहीं दोनों युवक के पास बाइक की कोई कागजात नहीं मिला. दोनों बाइक व नलकटुआ के साथ दोनों को पकड़कर थाने लाया गया. पूछताछ व जांच से पता चला कि आरोपी धर्मेन्द्र कुमार व संतोष बैठा शराब माले में पहले से आरोपी बनाया गया है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




