120 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 24 Aug 2025 7:17 PM

विज्ञापन

थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की शाम मच्छपकौनी गांव में छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

बेला. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार की शाम मच्छपकौनी गांव में छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मच्छपकौनी गांव निवासी शेख परवेज एवं उसके भाई मो शब्बीर उर्फ राजा पिता मोहम्मद छोटे के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि तस्कर के पास से 120 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया है. दोनों की मोबाइल भी जब्त की गयी है. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन