संग्राम फंदह में खपरैल घर गिरा, बाल-बाल बचे परिवार के लोग

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 07 Oct 2025 7:00 PM

विज्ञापन

रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत संग्राम फंदह गांव वार्ड नंबर 18 में स्व अकलू पंडित के पुत्र कैलाश पंडित का खपरैल घर गिर गया.

विज्ञापन

रीगा. रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत संग्राम फंदह गांव वार्ड नंबर 18 में स्व अकलू पंडित के पुत्र कैलाश पंडित का खपरैल घर गिर गया. हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई. गृहस्वामी ने बताया कि वे सपरिवार घर में सोए थे. बगल में कुछ पालतू जानवर भी बंधा हुआ था. इसी बीच घर गिर गया. वे लोग चोटिल तो जरूर हुए, पर आवाज सुन कर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से वे सभी सुरक्षित बाहर निकल पाए. उन्होंने कहा कि विगत एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण घर घटना घटी है. घर गिरने के बाद से उनका परिवार बेघर हो गया है. पीड़ित परिवार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन