ePaper

शिक्षक की तबीयत बिगड़ी, इलाज के क्रम में मौत

Updated at : 01 Jan 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक की तबीयत बिगड़ी, इलाज के क्रम में मौत

प्रखंड के एसआरपीएन उच्च विद्यालय में गणित के शिक्षक मनोज कुमार का बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी. वहीं

विज्ञापन

बाजपट्टी. प्रखंड के एसआरपीएन उच्च विद्यालय में गणित के शिक्षक मनोज कुमार का बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी. वहीं, सीएचसी में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. ठंड के वजह से बिगड़ी तबीयत और सांस लेने में समस्या हो रही थी. मौके पर एक स्वास्थ्य कर्मी वहां अस्पताल में मौजूद थे. उन्होंने ऑक्सीजन लगाया गया, तभी अचानक बिजली चली गयी. वह मधुबनी जिला के गोसाईपुर के रहनेवाले थे. यहां किराए के मकान में बनगांव बाजार में रहते थे. उनके पीछे पत्नी व दो पुत्र हैं. सीएचसी प्रभारी डॉ एपी झा ने बताया कि उन्हें ब्लड कैंसर था. पूर्व में दो बार हर्ट अटैक हो चुका था. जब अस्पताल लाया गया तो उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया, लेकिन 10 सेकेंड के बाद उनकी मृत्यु हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन