डुमरा में 145 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Sep 2024 7:13 PM
डुमरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम कुम्हरा विशनपुर मंडल टोला में छापेमारी कर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम कुम्हरा विशनपुर मंडल टोला में छापेमारी कर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान कुम्हरा विशनपुर मंडल टोला निवासी स्व दिलीप मंडल के पुत्र उदय कुुमार के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से कुल 145 बोतल शराब बरामद की गयी है. शराब के नशे में हंगामा करता युवक गिरफ्तार
सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम गोसाईपुर गांव में शराब के नशे में हंगामा करते युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान रसलपुर गांव निवासी रामू भगत के पुत्र सूरज कुमार के रुप में की गयी है. गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.मोटरसाइकिल चोरी मामले का आरोपित गिरफ्तार
सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के हुसैना गांव में छापेमारी कर तीन वर्ष पूर्व मोटरसाइकिल चोरी मामले में आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार मो अशरफ, हुसैना निवासी मो शफीक का पुत्र है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध 25 फरवरी 2021 को मोटरसाइकिल चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










