sitamarhi: बिजली विभाग की कार्यशैली के खिलाफ सहियारा में सड़क जाम

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा.

विज्ञापन

बथनाहा. इस भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए आक्रोशित प्रखंड क्षेत्र के मटियार कला पंचायत के फुलपरासी गांव के लोगों ने शनिवार की सुबह एनएच-22 पहुंच-पथ को गांव के समीप जामकर विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया. जेई व एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी की. जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. इससे इस चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी के बीच राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. विरोध-प्रदर्शन में दीपक राज, नंद किशोर कुमार, लक्ष्मण राय, मो महबूल शाह, रामनंदी दास, भिखारी पासवान, बिंदेश्वर महतो, शशि कुमार, छठू साह, अमर राय, दशई पासवान, रामभक्ति साह, सखीचंद पासवान आदि लोग शामिल थे. ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन-चार महीने पूर्व से अनियमित बिजली आपूर्ति हो रही है. वहीं, झूलते हाइटेंशन विद्युत प्रभावित नंगे तार ठीक करने की मांग लगातार की जा रही है. लेकिन, कोई सुधार नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने स्थानीय एक मानव बल पर व्यवस्था को दुरुस्त करने के एवज में अवैध मानव बल द्वारा रुपये की मांग करने व विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फसाने का भय दिखाने का आरोप लगाया. वहीं, इस संबंध में मानव बल विष्णुदेव कुमार ने स्थानीय मुखिया, पैक्स अध्यक्ष व उनके छोटे भाई नंदकिशोर कुमार पर गाली-गलौज, मारपीट व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कनिय विद्युत अभियंता, सहियारा को आवेदन दिया, जिसे कनीय अभियंता अभि शेखर द्वारा सहियारा थानाध्यक्ष को अग्रसारित कर प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन