Sitamarhi : पटना में नवनीत झा के संग सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जीत का मूल मंत्र किया प्राप्त

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

पटना के बापू सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की बैठक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

विज्ञापन

शिवहर. पटना के बापू सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की बैठक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई.जिसकी जानकारी देते हुए राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने बताया कि इस बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता, कार्यकारिणी के सदस्य, सभी प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष की उपस्थिति में आगामी विधानसभा 2025 के चुनावी तैयारियों और रणनीति पर मंथन किया गया.साथ ही चुनावी मुद्दों को फाइनल टच करते हुए प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार की गई.साथ ही लालू प्रसाद यादव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं.जिसको लेकर राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनकी ताजपोशी की गई.वही बैठक में लालू प्रसाद यादव ने राजद के सभी कार्यकर्ताओं को जीत सुनिश्चित करने का मूल मंत्र दिया गया.साथ ही एनडीए सरकार को किस तरह घेरना है.इसकी रूपरेखा बैठक में तैयार की गई है तथा बूथ सशक्तिकरण पर जोड़ देते हुए सहयोगी दलों के साथ समन्वय स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई है.कहा कि बैठक में महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव को बताया गया.मौके पर शिवहर जिले के पार्टी कार्यकर्ता ऋषि पटेल, उपाध्यक्ष अरविंद राय, राधेश्याम सिंह, ज्ञान रंजन, अभिमन्यु यादव, डॉक्टर नौशाद आलम समेत सैकड़ो कार्यकर्ता बैठक में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन