sitamarhi: सुरक्षा को लेकर बॉर्डर इलाके में आवासीय होटलों व लॉज में विशेष छापेमारी अभियान

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर शुक्रवार की रात इंडो-नेपाल बॉर्डर भिट्ठामोड़ में सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गयी है.

विज्ञापन

सुरसंड. भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर शुक्रवार की रात इंडो-नेपाल बॉर्डर भिट्ठामोड़ में सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गयी है. स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय, भिट्ठा थानाध्यक्ष रविकांत कुमार व भिट्ठामोड़ एसएसबी कैंप कमांडर सुमित कुमार के संयुक्त नेतृत्व में विगत चार दिनों से अपने अपने क्षेत्र में पूरी रात स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. भारतीय व नेपाल चेकपोस्ट बंद हो जाने के बाद भी विदेशी घुसपैठिये पर कड़ी नजर रखी जा रही है. खुली सीमा होने के चलते एसएसबी व स्थानीय पुलिस इंडो-नेपाल बॉर्डर पर रात के अंधेरे में भी सघन गश्त लगा रही है. खासकर सुरसंड से भिट्ठामोड़ के बीच नेपाल के सीमावर्ती गांव यथा मरूवाही, थरुआही, सकरी, नैनही व मलिवारा समेत अन्य गांव से होकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करनेवाली दर्जनों संकीर्ण रास्ते पर भी स्थानीय व भिट्ठामोड़ कैंप के एसएसबी जवानों के अलावा नवाही व गांधीनगर बीओपी के जवान भी अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी नजर रख रहे हैं. इधर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय व अपर थानाध्यक्ष अचल अनुराग के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ शुक्रवार की रात नगर पंचायत समेत आस-पास के आवासीय होटलों व लॉज में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन