डुमरा में छह घरों से आठ लाख की संपत्ति चोरी

डुमरा थाना क्षेत्र के रूपौली गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने छह घरों से तकरीबन आठ लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी कर ली.
सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के रूपौली गांव में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने छह घरों से तकरीबन आठ लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी गयी संपत्ति में सोने व चांदी के जेवरात, नकद रुपये व अन्य कई सामान शामिल हैं. इस संबंध में पीड़ितों में एक गिरीश चंद्र मंडल ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि प्रत्येक दिन की भांति हम लोग खाना खाकर सो गए. आधी रात को चोरों ने दीवार फांदकर घर में रखा एक लाख रुपये, जेवरात समेत चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली. इसके बाद बगलगीर सूरज कुमार के घर से 25 हजार नकद, पीतल के बर्तन आदि की चोरी कर ली. श्याम कुमार के घर से 25 हजार नकद, अनिशा खातून के घर से पुत्री की शादी को घर में रखे करीब डेढ़ लाख के सोने व चांदी के जेवरात, 80 हजार नकद रुपये की चोरी कर ली. वहीं, पवन साह के घर से एक लाख रुपये चोरी कर ली. रामबली मंडल के घर में चोरी का प्रयास किया, किंतु गृहस्वामी व परिजन के जाग जाने से चोरों को सफलता नहीं मिली. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि चोरों की धड़-पकड़ को लेकर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




