Sitamarhi :राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए कल तक शिक्षक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 11 Jul 2025 6:30 PM

विज्ञापन

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार व राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित करने की तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

डुमरा. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार व राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित करने की तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दिया है. इसको लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित अवधि में चयन संबंधित प्रक्रिया पूरी करने को लेकर डीईओ को पत्र भेजा हैं. बताया गया हैं कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए कल तक यानि 13 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन व ऑनलाइन आवेदन शिक्षा मंत्रालय के वेबसाइट पर किया जाना हैं.

डीईओ की अध्यक्षता में बनी चयन समिति

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षकों के नाम का चयन को लेकर जिला स्तर पर डीईओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया हैं. उक्त समिति प्राप्त आवेदनों की जांच व मूल्यांकन कर तीन शिक्षकों का चयन सूची ससमय ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य चयन समिति को भेजेगी. विभाग ने स्पष्ट किया हैं कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर राज्य चयन समिति को अग्रसारित किये जाने वाले शिक्षकों में से ही विगत वर्ष की तरह राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए यथासंभव 50 फीसदी महिला शिक्षकों को चिन्हित किया जायेगा. इसमें पूर्व की तरह नियोजित शिक्षक भी शामिल होंगे.

जिला स्तर पर चयन संबंधी समिति का कार्य

ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों में अंकित तथ्यों की जांच के लिए सत्यापन दल गठित कर भौतिक सत्यापन करना व प्राप्त अवदानों के अनुसार आवेदकों का मूल्यांकन कर अंक देना. आवेदनों के विस्तृत मूल्यांकन के बाद समिति तीन नामो का चयन कर विजिलेंस क्लियरेंस सर्टिफिकेट के साथ ऑनलाइन पोर्टल से राज्य चयन समिति को अग्रसारित करेगी. चयनित तीन शिक्षकों के अतिरिक्त समिति असाधारण परिस्थितियों में स्वयं विशेष शिक्षक, दिव्यांग शिक्षक व प्रधान समेत असाधारण शिक्षकों में से अधिक से अधिक एक व्यक्ति के नाम पर विचार कर सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन