sitamarhi: जिले के 13 केंद्रों पर आज आयोजित होगी कार्यालय परिचारी पद की प्रारंभिक परीक्षा

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

उक्त परीक्षा 12 बजे से 2 बजे अपराह्न तक आयोजित किया जाएगा. जिसमे कुल 7520 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

विज्ञापन

डुमरा. बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तत्वाधान में विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यालय परिचारी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित होगी. उक्त परीक्षा 12 बजे से 2 बजे अपराह्न तक आयोजित किया जाएगा. जिसमे कुल 7520 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन ने सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया हैं. परीक्षा को लेकर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. जिसका दूरभाष संख्या 06226-250317 एवं 250318 है.

केंद्र प्रेक्षक समेत अन्य स्तरो पर तैनात रहेंगे अधिकारी

डीएम व एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई शिकायत मिली तो केंद्र के केंद्राधीक्षक, वीक्षक व प्रतिनियुक्त अधिकारियों के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी व स्टेटिक दंडाधिकारी के साथ-साथ व केंद्र प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है.

डीएम व एसपी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ गंभीरता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन एवं ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे. बताया गया कि कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन को लेकर सभी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सभी केन्द्रो पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कराया गया है. वीडियोग्राफी की व्यवस्था के साथ मोबाइल मोबाइल जैमर भी लगाए गए है. परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रो पर शनिवार को सीट प्लानिंग समेत अन्य तैयारी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन