Sitamarhi:मतदाता पुनरीक्षण में एक भी मतदाता छूटे नहीं, फर्जी एक भी जुटे नहीं

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

जिले के विभिन्न प्रखंडों में जदयू नेता व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को साइकिल व बाइक रैली निकालकर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण वर्ष 2025 के तहत मतदाताओं को जागरूक किया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले के विभिन्न प्रखंडों में जदयू नेता व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को साइकिल व बाइक रैली निकालकर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण वर्ष 2025 के तहत मतदाताओं को जागरूक किया. इस दौरान 26 जुलाई से पूर्व सभी मतदाताओं को अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सत्यापन कराने की अपील की गई. रैली में शामिल कार्यकर्ता ””””””””संकल्प हमारा टूटे नहीं-एक भी मतदाता छूटे नहीं””””””””, ””””””””हर घर तक हम जायेंगे-मतदाता को जगायेंगे””””””””, ””””””””सत्यापन जरूर करायेंगे-औरों को भी समझायेंगे””””””””, बहकावे में नहीं आयेंगे-सत्यापन जरूर करायेंगे””””””””, एक भी मतदाता छूटे नहीं-फर्जी एक भी जुटे नहीं””””””””. 2025 फिर से नीतीश, जनता दल यूनाइटेड जिंदाबाद, नीतीश सुरसंड में जदयू के नगर अध्यक्ष राजेश पटेल के नेतृत्व में नगर पंचायत में व प्रखंड अध्यक्ष रमेश पटेल के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न गांवों में मंगलवार की सुबह साइकिल रैली निकाली गई. नगर पंचायत की रैली में राधेश्याम पटेल, बुली शाही, राजेश पटेल, राकेश पटेल,जितेश पटेल, धर्मेंद्र राउत, नंदन राउत, संजय राउत, रामेश्वर राउत, अख्तर रंगरेज, लक्ष्मी मुखिया, देवेंद्र पसवसन, रामसोगारथ ठाकुर, लक्ष्मण राउत, रामबाबू राउत व विनय ठाकुर जबकि प्रखंड के विभिन्न गांव में निकाली गयी साइकिल रैली में नसीबुल हक, विश्वनाथ प्रसाद, अरुण ठाकुर, मिंटू राय, राकेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न साह उर्फ भोला, नीतीश मंडल, शिवशंकर महतो, शशिशेखर प्रसाद, जितेश मंडल, राकेश कुमार राय, वीरेंद्र ठाकुर, जैसी साह, किशन पंडित, छोटन मंडल, शिवशंकर मंडल, छोटू सिंह, कुंदन यादव, देवचंद्र राय, मदन प्रसाद यादव, पवन ठाकुर, सुरेश भगत, भरत मंडल, अरुण राउत, बिकाऊ कापर, गणेश साह व देवू राउत समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए.फोटो- 25 रुन्नीसैदपुर की रैली में शामिल विधायक व अन्य रुन्नीसैदपुर में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति आम मतदाताओं में जागरूकता से विधानसभा के सभी 38 पंचायतों में साइकिल रैली के तहत प्रखंड मुख्यालय में स्थानीय विधायक पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना चौक के समीप से निकली रैली में प्रखंड अध्यक्ष प्रहलाद महतो, जिला महासचिव सुदेश कुमार शाही, पार्टी नेता भोला मंडल, नागेश्वर साह, दिनेश मंडल, राजकुमार मंडल, कुमुद रंजन, केशव कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मोहम्मद इलियास खान, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद सद्दाम, मोसिम मियां, राम विनय राम व वासुदेव शर्मा समेत अन्य हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन