Sitamarhi : अब जिले में मलेरिया, फाइलेरिया और कालाजार का होगा रियल टाइम मॉनिटरिंग

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.सुरेश राम द्वारा सभी प्रखंड से आए भीबीडीएस एवं डाटा ऑपरेटर को रियल टाइम रिपोर्टिंग के महत्व को बताया गया.

विज्ञापन

शिवहर . जिला सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ.दीपक कुमार की अध्यक्षता में जिले मे इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफोरमेशन प्लेटफार्म (आईएचआईपी) को लेकर विभिन्न प्रखंड के भीबीडीएस एवं डेटा ऑपरेटर को जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण प्रभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई.इस अवसर पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.सुरेश राम द्वारा सभी प्रखंड से आए भीबीडीएस एवं डाटा ऑपरेटर को रियल टाइम रिपोर्टिंग के महत्व को बताया गया.वही आईएचआईपी के माध्यम से फाइलेरिया, मलेरिया एवं कालाजार रोग की रियल टाइम मॉनिटरिंग अब संभव होगी.इससे न केवल केस आधारित जानकारी का सटीक संधारण किया जा सकेगा.बल्कि इसके साथ ही वेक्टर जनित बीमारियों के उन्मूलन अभियान को नयी गति मिलेगी.उन्होंने बताया कि आईएचआईपी के माध्यम से मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोग की रियल टाइम मॉनिटरिंग न केवल डेटा सटीकता को बढ़ाएगी.बल्कि वेक्टर जनित रोग रोकथाम कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू करने में एक मील का पत्थर साबित होगा.जिला भीबीडी कंसल्टेंट मोहन कुमार एवं जिला एपिडेमियोलॉजीस्ट डॉ.राहुल द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया.मौके पर अमरेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, बृज किशोर गुप्ता, सचिन कुमार, मनोज कुमार, कृष्ण शेखर, सुमित सहित विभाग समेत कई अन्य कर्मीगण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन