Sitamarhi : जागरूकता कार्यशाला में दी गई स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi : जागरूकता कार्यशाला में दी गई स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां

स्वास्थ्य सुविधाओं से प्रभावी ढंग से जोड़ना एवं महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता फैलाना है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी.

जिला स्वास्थ्य समिति और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम क्षेत्र के सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) और शहरी आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के अध्यक्षों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. बताया गया कि इसका मुख्य उद्देश्य समुदाय को स्वास्थ्य सुविधाओं से प्रभावी ढंग से जोड़ना एवं महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता फैलाना है. इस दौरान 44 सीआरपी एवं 40 स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षों, यानी 84 जन प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी साझा की गई. इन्हें परिवार नियोजन, फाइलेरिया नियंत्रण, कालाजार, नियमित टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन रूप से जागरूक किया गया. वहीं, आगामी फरवरी माह में आयोजित होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के विषय में उपस्थित सभी लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई और अभियान को सफल बनाने में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई. कार्यक्रम में नगर निगम की सिटी मैनेजर अल्पना कुमारी, वीडीसीओ पवन कुमार, पीएसआई विनय कुमार, पीरामल फाउंडेशन से विक्रम कुमार व गांधी फेल�� दिव्या चौहान समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
फणींद्र कुमार झा

लेखक के बारे में

By फणींद्र कुमार झा

फणींद्र विगत 16 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें समस्यात्मक, प्रशासनिक एवं जमीनी स्तर की प्रखंड से जुड़ी खबरों को बारीकी से तराशने का गहरा अनुभव प्राप्त है. वे स्थानीय मुद्दों को निष्पक्षता से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन