बाल्टी के पानी में डूबने से डेढ़ वर्षीया बच्ची की मौत
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 11 Jul 2025 11:01 PM
प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरहिया पंचायत के मिर्जादपुर गांव में एक मासूम बच्ची की बाल्टी भरे पानी में डूबने से मौत हो गयी.
बथनाहा. प्रखंड अंतर्गत सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरहिया पंचायत के मिर्जादपुर गांव में एक मासूम बच्ची की बाल्टी भरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृत बच्ची की पहचान बब्लू राय की करीब डेढ़ वर्षीया पुत्री सीता कुमारी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. घटना की बाबत मृतका के पिता बबलू राय के बयान पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें ग्रामीण सुमित्रा देवी, खुशबू कुमारी एवं कपिलेश्वर राय को आरोपित किया गया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि घटना स्थल के निरीक्षण में बच्ची की मौत खेलते-खेलते पानी भरे बाल्टी में गिरने से होना प्रतीत होता है. मामला जो भी हो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










