Sitamarhi News: उर्वरक कालाबाजारी पर डीएम सख्त, चार संयुक्त छापेमारी दल का गठन

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीतामढ़ी में खरीफ मौसम के दौरान यूरिया और फॉस्फेटिक उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और तस्करी पर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर चार संयुक्त छापेमारी दल गठित किए गए हैं, जो अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

Sitamarhi News: खरीफ मौसम में किसानों को यूरिया और अन्य फॉस्फेटिक उर्वरक निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी, कृत्रिम अभाव और सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. डीएम रिची पांडेय ने अनुमंडल स्तर पर चार संयुक्त छापेमारी दल गठित कर संबंधित अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण का निर्देश दिया है.

उर्वरक दुकानों पर होगी लगातार छापेमारी

डीएम ने सभी टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करने तथा अनियमितता मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

सदर अनुमंडल के लिए बनाई गई दो टीमें

सीतामढ़ी सदर अनुमंडल के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है.

पहली टीम में सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण), सहायक कृषि पदाधिकारी और संबंधित प्रखंड के बीएओ शामिल हैं, जिन्हें मेजरगंज, सोनबरसा, परिहार, बैरगनिया और डुमरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दूसरी टीम में एसडीएओ, सहायक निदेशक (रसायन) और संबंधित बीएओ को सुप्पी, रीगा, रुन्नीसैदपुर और बथनाहा में निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है.

पुपरी और बेलसंड अनुमंडल में भी विशेष निगरानी

पुपरी अनुमंडल के लिए गठित टीम में एसडीएओ, संबंधित बीएओ और कृषि समन्वयक को पुपरी, नानपुर, चोरौत, बोखरा, बाजपट्टी और सुरसंड में जांच का जिम्मा दिया गया है.

वहीं बेलसंड अनुमंडल के लिए गठित टीम में सहायक निदेशक (शस्य), संबंधित बीएओ और कृषि समन्वयक को बेलसंड और परसौनी क्षेत्र में कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह भी पढ़ें: रीगा चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना उत्पादन बढ़ाने का अभियान, 30 लाख क्विंटल उत्पादन पर किसानों को 120 करोड़ का लाभ


विज्ञापन
Raushan Kumar

लेखक के बारे में

By Raushan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन