Pupri News: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 15 मरीजों को मिला फूड बास्केट

रोगी को कीट प्रदान करते चिकित्सक व अन्य
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पुपरी पीएचसी में 15 यक्ष्मा मरीजों को पोषण किट बांटी गई। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य पर जोर दिया।
Pupri News: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह अनुमंडलीय अस्पताल, पुपरी में 15 यक्ष्मा (टीबी) मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया. निक्षय मित्रों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उपचार के साथ मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ सुनिश्चित करना था.
मरीजों को वितरित की गई पोषण सामग्री
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह उपाधीक्षक डॉ. कफील अख्तर अंसारी, अनुमंडलीय अस्पताल के वरीय लिपिक अतुल कुमार तथा रेडक्रॉस पुपरी शाखा के वरीय आजीवन सदस्य मो. शाकीर हुसैन ने मरीजों को फूड बास्केट एवं पोषण सामग्री प्रदान की.
टीबी उन्मूलन में जनसहभागिता जरूरी
डॉ. कफील अख्तर अंसारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज और निक्षय मित्रों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है. उन्होंने मरीजों से नियमित दवा लेने और पौष्टिक भोजन करने की अपील की.
स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद
कार्यक्रम में एसटीएलएस आशीष कुमार, डॉक्टर फॉर यू के प्रतिनिधि चंदन कुमार, केटीएस दीपक कुमार, डीईओ शंभू चौरसिया, आरोग्य मित्र कृष्ण नंदन प्रसाद, दिलीप राम, मोहन पासवान सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










