Sitamarhi News: खरीफ सीजन में उर्वरकों की बढ़ी मांग, 922 दुकानों की जांच, 5 पर एफआईआर

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीतामढ़ी में खरीफ फसलों का 88% आच्छादन पूरा होने के साथ ही किसानों के बीच यूरिया और अन्य उर्वरकों की मांग बढ़ गई है. किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने 922 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें 5 पर FIR दर्ज की गई है और 9 विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

Sitamarhi News: जिले में खरीफ फसलों का लगभग 88 प्रतिशत आच्छादन पूरा होने के साथ ही किसानों के बीच यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की मांग बढ़ गई है. किसानों को निर्धारित मूल्य पर समय पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने निगरानी एवं छापेमारी अभियान तेज कर दिया है.

922 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच, पांच पर एफआईआर

जिला कृषि कार्यालय के अनुसार अब तक जिले के 922 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है. जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर पांच प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जबकि नौ उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

नियमित छापेमारी के निर्देश

कृषि विभाग ने सभी कृषि समन्वयकों (उर्वरक निरीक्षकों), प्रखंड कृषि पदाधिकारियों और अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों को नियमित छापेमारी कर उर्वरक बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है.

किसानों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन

जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने बताया कि किसानों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अनुमंडल एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं.

शिकायत के लिए संपर्क नंबर

  • सदर अनुमंडल (एसडीएओ): 9031645374
  • पुपरी अनुमंडल (एसडीएओ): 9031645375
  • बेलसंड अनुमंडल (एसडीएओ): 9110088733
  • जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ): 9031645054
  • सहायक कृषि पदाधिकारी (रसायन) मनोज कुमार: 7488282962
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर अमित कुमार: 7808328989
  • पवन कुमार: 8507068502

जिले में उर्वरकों की उपलब्धता

कृषि विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं.

  • यूरिया: 10,634 एमटी
  • डीएपी: 3,412 एमटी
  • एनपीकेएस: 6,574 एमटी
  • एमओपी: 1,597 एमटी
  • एसएसपी: 2,976 एमटी


विज्ञापन
Raushan Kumar

लेखक के बारे में

By Raushan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन