Sitamarhi News: भाकपा की संयुक्त बैठक में बड़ा फैसला, 6 से 15 अगस्त तक निकलेगी जनसंपर्क पदयात्रा

Updated:
विज्ञापन
फोटो-3 संयुक्त बैठक को संबोधित करते भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय. | Prabhat Khabar Network

संयुक्त बैठक को संबोधित करते भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सीतामढ़ी और शिवहर में 6 से 15 अगस्त तक जनसंपर्क पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही 1 सितंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली के लिए हजारों कार्यकर्ता रवाना होंगे.

विज्ञापन

Sitamarhi News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की सीतामढ़ी और शिवहर जिला परिषद की संयुक्त विस्तारित बैठक शनिवार को शहर के मेहसौल चौक स्थित शहीद चंद्रनाथ भवन में आयोजित की गई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता केदार शर्मा और सच्चिदानंद सिंह ने की. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

6 से 15 अगस्त तक निकलेगी जनसंपर्क पदयात्रा

बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 अगस्त से 15 अगस्त तक जिलेभर में जनसंपर्क पदयात्रा निकाली जाएगी. इस अभियान में जिला और अंचल परिषद के सभी सदस्य भाग लेंगे और आम लोगों के बीच पार्टी की नीतियों को लेकर संवाद करेंगे.

एक सितंबर को दिल्ली रैली में शामिल होंगे कार्यकर्ता

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली विशाल रैली में सीतामढ़ी और शिवहर से हजारों कार्यकर्ता ट्रेन के माध्यम से रवाना होंगे.

शिक्षक निर्वाचन चुनाव पर भी बनी रणनीति

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वर्तमान विधान परिषद सदस्य प्रो. संजय कुमार सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प भी बैठक में लिया गया.

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा

भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने छात्रों पर कथित पुलिसिया बर्बरता की निंदा की. वहीं विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के समान वेतन, वित्त रहित शिक्षकों, मदरसा और संस्कृत शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई सदन और सड़क दोनों स्तरों पर जारी रहेगी.

बैठक में पार्टी प्रभारी मिथिलेश झा, जिला सचिव जयप्रकाश राय, रामनरेश सिंह, मो. गयासुद्दीन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन