Sitamarhi News: श्री बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर के नवनिर्मित गुंबद पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ कलश स्थापना
समारोह में मौजूद निर्माण समिति व समाऊ के लोग. | Prabhat Khabar Network
सीतामढ़ी के कोट बाजार स्थित श्री बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर में नवनिर्मित गुंबद पर शनिवार को वैदिक विधि-विधान से कलश स्थापना की गई. 25 लाख की लागत से बने इस गुंबद के निर्माण में श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
Sitamarhi News: नगर के कोट बाजार स्थित श्री बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर के नवनिर्मित गुंबद पर शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत कलश स्थापना की गई. इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
वैदिक विधि से संपन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान
मंदिर के पुजारी अशर्फी साह ने वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न कराई. मुख्य यजमान डॉ. अमरनाथ गुप्ता एवं मनोज कुमार साह ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ कलश पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया.
जनसहयोग से बना 25 लाख का गुंबद
गुंबद निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से करीब 25 लाख रुपये की लागत से मंदिर के नए गुंबद का निर्माण कराया गया है. उन्होंने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
महाप्रसाद वितरण में उमड़े श्रद्धालु
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. समारोह में समिति के सचिव शशि रंजन कुमार, महेश कुमार (छोटू), सुरेश कुमार गुप्ता, कैलाश साह, मनोज कुमार, प्रेम कुमार मांझन, पवन साह, अशोक गुप्ता, रमेश साह सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए