लखनदेई नदी के जलस्तर में वृद्धि से डूबा डायवर्सन, आवागमन बंद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 8:43 PM

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश से जिले से गुजरने वाली अधिकांश नदियां उफना गयी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. पिछले कुछ दिनों से नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश से जिले से गुजरने वाली अधिकांश नदियां उफना गयी है. इसमें शहर समेत जिले के कई प्रखंड क्षेत्रों से गुजरने वाली लखनदेई नदी भी शामिल है. लखनदेई नदी में पिछले तीन दिन से पानी में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण मौनी बाबा आश्रम के समीप से रिंग बांध को जोड़ने वाला डायवर्सन पहुंच पथ पानी में डूब गया है. उक्त रास्ते से आवागमन करना जान को जोखिम में डालने वाली बात होगी. डायवर्सन पानी में डूब जाने के बावजूद कई छात्र-छात्राएं व आम लोग उक्त रास्ते से आवागमन करने की कोशिश करते देखे गए. बता दें कि नदी में जल प्रवाह होने से शहरवासी खुश हैं, क्योंकि पिछले पांच वर्षों से नदी में पानी नहीं आया था, जिसके चलते जलकुंभियों से पूरी नदी पट चुकी थी और लखनदेई नाला का रूप लेती जा रही थी. शहर वासी दीपक कुमार, मनीष कुमार व आशीष कुमार आदि लोगों ने बताया कि लखनदेई में पानी आने से जलकुंभी निकल रही है और नदी में नया पानी भर रहा है, जिससे आने वाले समय में श्रद्धालुओं को छठ पूजा करने में सहूलियत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन