ePaper

श्री जानकी के जीवन चरित्र का किया वर्णन

Updated at : 09 Jun 2024 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
श्री जानकी के जीवन चरित्र का किया वर्णन

डुमरा प्रखंड के हरि छपरा स्थित श्री सीताराम नाम सुखधाम आश्रम श्री मुठिया बाबा की कुटिया में आयोजित नौ दिवसीय श्री सीताराम नाम रूप लीला धाम

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा प्रखंड के हरि छपरा स्थित श्री सीताराम नाम सुखधाम आश्रम श्री मुठिया बाबा की कुटिया में आयोजित नौ दिवसीय श्री सीताराम नाम रूप लीला धाम महायज्ञ के चौथे दिन दिव्य संगीतमय श्री भक्तमाल कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. कथा के छठे दिन श्री जानकी जी के जीवन चरित्र का वर्णन किया गया. ध्यान मूलं गुरु रूपं पूजा मूलं गुरु पदम मंत्र मूलं गुरु शब्द मोक्ष मूलं सद्गुरु कृपा भक्तमाल मंत्रोचार एवं आरती के साथ संगीत कथा का शुभारंभ करते हुए लुधियाना पंजाब से पधारे भैया श्री पुनित जी महाराज भक्तमाली ने कहा कि भक्ति मार्ग में माला में चार वस्तुएं मुख्य होती हैं, मणियां, सूत्र, सुमेरु और फुदना. वैसे ही भक्तमाल में भक्तजन मणि हैं और भक्ति सूत्र है, जिसमें मणियां पिरोयी जाती हैं. माला के ऊपर जो सुमेरु होता है, वह श्री सदगुरुदेव हैं और सुमेरू का जो गांठ रूपी गुच्छा है, वह हमारे श्री भगवान हैं. बताया गया कि अयोध्या, वृंदावन, चित्रकूट, जनकपुर आदि क्षेत्रों से संत-भक्तों का समागम हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन