निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, हंगामा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 May 2024 9:15 PM
रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव निवासी वाली निशा देवी की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान हो गयी.
रीगा. रीगा द्वितीय पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव निवासी वाली निशा देवी की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान हो गयी. महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया. अप्रिय घटना की आशंका को लेकर चिकित्सक भूमिगत हो गये. हालांकि घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक पुलिस को शिकायत दर्ज नहीं कराया गया था. बताया गया कि निशा देवी अपने परिजनों के साथ प्रसव के लिए सोमवार की रात्रि 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. चिकित्सक के नही रहने के कारण नर्स ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल या किसी निजी क्लीनिक में उपचार कराने की सलाह देकर रेफर कर दिया. निशा देवी के परिजन उसे स्टेशन रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. जहां मंगलवार की सुबह 6 बजे महिला ने दम तोड़ दिया. परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक के सूई देने के बाद निशा की मौत हुई है. निशा की शादी शिवहर जिले के कमरौली गांव के दीपक पासवान से एक वर्ष पूर्व हुई थी. निशा अपने मायके में ही रह रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










