लखनदेई नदी में डूबे किशोर का शव बरामद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 8:48 PM

विज्ञापन

नगर के लखनदेई नदी सीता घाट स्थित डायवर्सन के पास शनिवार की शाम तेज धारा में डूबे किशोर का शव अहले सुबह बरामद कर लिया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर के लखनदेई नदी सीता घाट स्थित डायवर्सन के पास शनिवार की शाम तेज धारा में डूबे किशोर का शव अहले सुबह बरामद कर लिया गया. जिसकी पहचान नगर के वार्ड नंबर 14 दीपक स्टोर गली निवासी राकेश रंजन के 14 वर्षीय पुत्र रुद्रांश कुमार के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस टीम वहां शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के पश्चात परिजन को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि रुद्रांश संध्या करीब पांच बजे कुछ दोस्तों के साथ नाश्ता के लिए घर से निकला था. डायवर्सन के पास साइकिल खड़ी कर नदी की तेज धारा में पैर धो रहा था. इसी क्रम में उसका चप्पल तेज धारा में बह गया, जिसे निकालने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया. सूचना पर डुमरा सीओ डॉली कुमारी, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, मेहसौल थानाध्यक्ष कुंदन कुमार दल बल के साथ पहुंंचकर जानकारी लिया. सूचना पर जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम पहुंंचकर तलाश शुरू की, जिसके उपरांत रविवार सुबह शव बरामद किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन