sitamarhi: पेड़ से लटकता अधेड़ का शव बरामद, परिजन ने हत्या की जतायी आशंका

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव से उत्तर सरेह से शनिवार के सुबह थाना पुलिस ने एक अंधेड़ का शव एक पेड़ से लटकता बरामद किया.

विज्ञापन

मेजरगंज. थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव से उत्तर सरेह से शनिवार के सुबह थाना पुलिस ने एक अंधेड़ का शव एक पेड़ से लटकता बरामद किया. मृतक की पहचान स्थानीय रामबाबू साह उर्फ भंटा (50 वर्ष) के रूप में की गयी है. हाफ पैंट और गंजी पहने हुए मृतक लूंगी व गमछा को रस्सी का आकार देकर तिलका के पेड़ से गर्दन के सहारे लटके अवस्था में पुलिस ने बरामद किया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना आत्महत्या का प्रतीत होता है. ग्रामीणों से पूछताछ व छानबीन के बाद यह बात सामने आयी है कि मृतक को अपनी पत्नी से अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था. शुक्रवार की रात उसके पड़ोस में शादी थी किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और पुत्र से विवाद हुआ था. पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने यह रास्ता अपनाया होगा, बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इस मामले में समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. उधर, रामबाबू साह के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिनज अपने गांव कुंवारी मदन चौक पर शव को रख करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रखा. परिजनों का आरोप था कि पुरानी रंजिश में इसकी हत्या की गयी है. स्थानीय मुखिया सोहन पासवान और थाना पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खाली करवाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन