Bihar News: नेपाल के सर्लाही में पिता और पत्नी को मारी गोली, आखिर ऐसा क्यों किया खौफनाक…

Updated:
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: मृतका चित्रलेखा यादव, आरोपित धीरेंद्र यादव की पत्नी, पिता राम दिनेश राय की हालत नाजुक, मलंगवा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से दो राउंड खोखा व एक राउंड मिसफायर कारतूस जब्त किया है.

विज्ञापन

Bihar News: सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय के सटे नेपाल के सर्लाही जिले के मलंगवा थाना अंतर्गत हरिपुरवा नगरपालिका वार्ड नंबर पांच में बुधवार की रात एक युवक ने पिस्टल से पिता व पत्नी पर अंधाधुंध फायरिंग की. इसमें गोली लगने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पिता गंभीर रुप से जख्मी हो गये. मृतका चित्रलेखा यादव (23 वर्ष) हमलावर युवक धीरेंद्र यादव की पत्नी थी. उसके सिर में दो गोली लगी है. वहीं, गोली से जख्मी पिता राम दिनेश राय (54 वर्ष) की हालत नाजुक बनी हुई है.

वारदात को अंजाम देकर हो गया फरार

इलाज के लिए मलंगवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर युवक दोस्त के साथ बाइक से भाग निकला. सूचना मिलने पर कार्यवाहक पुलिस प्रमुख व डीएसपी दीपक श्रेष्ठ प्रहरी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. डीएसपी ने बताया कि धीरेंद्र और उसके साथ बाइक पर आये व्यक्ति की तलाश जारी है. शुरुआती जांच से पता चला है कि घटना में छोटे हथियार पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से दो राउंड गोली के खोखे और एक राउंड मिसफायर गोली बरामद किया है.

Also Read: Bihar News: तेजस्वी यादव के क्राइम बुलेटिन जारी करने पर JDU का पलटवार, जानें क्या बोले मंत्री रत्नेश सदा

घरेलू विवाद में वारदात को दिया अंजाम

हत्या में प्रयुक्त हथियार नहीं मिला है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पत्नी और पिता को गोली मारने वाला धीरेंद्र एक महीने पहले ही विदेश से नौकरी कर घर लौटा था. पता चला है कि घरेलू विवाद के बाद वह घर पर नहीं रहता है. बुधवार की रात वह अचानक हथियार लेकर घर आया और पत्नी व पिता पर गोली चला दी. बकौल एसपी, घरेलू विवाद के कारण यह घटना घटी है. पुलिस टीम फिलहाल घटनास्थल पर कैंप कर रही है. घटनास्थल की जांच के बाद मृतका चित्रलेखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मलंगवा ले जाया गया.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन