सीतामढ़ी: बोखड़ा में आवारा कुत्तों के हमले में 85 वर्षीय महिला की मौत, गांव में दहशत

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

सीतामढ़ी के बोखड़ा में आवारा कुत्तों के झुंड ने 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीण प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Sitamarhi News: बोखड़ा थाना क्षेत्र की पतनुक्का पंचायत के वार्ड संख्या-5 में गुरुवार को आवारा कुत्तों के हमले में 85 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

घर से निकली थीं, रास्ते में कुत्तों ने किया हमला

मृतका की पहचान वार्ड संख्या-5 निवासी गणेश राम की पत्नी रामपरी देवी (85) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वह घर से कुछ दूरी पर निकली थीं, तभी चार से पांच आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया.

कुत्तों ने उन्हें बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह सड़क पर गिर गईं. हमले में उनकी दाहिनी आंख भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई.

मौके पर ही हो गई मौत

स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक रामपरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और आए दिन लोगों पर हमले की घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी अभियान चलाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: पुपरी में 30 बोतल नेपाली शराब के साथ स्कूटी सवार तस्कर गिरफ्तार


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन