मेजरगंज: बहेरा से बाइक सवार शराब तस्कर गिरफ्तार, 9.87 लीटर नेपाली शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

मेजरगंज: बहेरा से बाइक सवार शराब तस्कर गिरफ्तार, 9.87 लीटर नेपाली शराब जब्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बहेरा गांव से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। बिना नंबर की बाइक पर 9.87 लीटर नेपाली शराब ले जाई जा रही थी, जिसे जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन

 Majorganj Liquor Arrest: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार की सुबह सीमावर्ती गांव बहेरा में बड़ी कार्रवाई की है. जवानों ने गश्त के दौरान बाइक सवार एक तस्कर को नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

बिना नंबर की बाइक से हो रही थी तस्करी

एसएसबी की सतर्कता से शराब तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया गया.

  • बरामदगी: बिना नंबर प्लेट की होंडा साइन बाइक से 9.87 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब जब्त की गई.
  • तस्कर की पहचान: गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी जितेश कुमार के रूप में हुई है.

प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल

एसएसबी जवानों ने कार्रवाई के बाद आरोपी तस्कर, शराब और बाइक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.

थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार का बयान: "मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है."

ये भी पढ़ें:सीतामढ़ी: 400 से अधिक छात्र, पढ़ने को मात्र दो कमरे, तुरकौलिया स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का अकाल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन