परसौनी: अंडहरा में जमीन विवाद में महिला पर हंसुआ से हमला, दुष्कर्म के प्रयास और लूट का आरोप
परसौनी: अंडहरा में जमीन विवाद में महिला पर हंसुआ से हमला, दुष्कर्म के प्रयास और लूट का आरोप
परसौनी के अंडहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला पर हंसुआ से जानलेवा हमला और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
परसौनी जमीन विवाद: सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंडहरा गांव के वार्ड नंबर-16 में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. यहां दबंगों पर एक महिला के साथ मारपीट, आंख के पास हंसुआ से जानलेवा हमला करने और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है. घटना को लेकर पीड़िता सोनी मिश्रा ने थाने में लिखित आवेदन देकर नामजदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है.
घर में घुसकर गाली-गलौज और पेड़ उखाड़ने का विरोध करने पर हमला
पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार घटना 6 सितंबर की सुबह करीब 11:30 बजे की है. गांव के ही अवधेश सिंह, मनोहर सिंह और रौशन सिंह अचानक उनके घर पहुंचे और परिसर में लगा नींबू का पेड़ उखाड़ने लगे. जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी:
- विरोध करने पर अवधेश सिंह ने महिला को जमीन पर पटक दिया और आंख के पास हंसुआ से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
- आरोप है कि इसके बाद मनोहर सिंह जबरन घर के भीतर घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.
- आरोपी ने पीड़िता के गले से दो भर सोने की चेन भी छीन ली.
पति के साथ मारपीट कर 40 हजार रुपये नकद छीने
बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़िता के पति मनीष मिश्रा के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की. इसके साथ ही उनके पास मौजूद 40 हजार रुपये नकद लूटने का भी आरोप लगाया गया है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है. परसौनी थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की सत्यता की जांच में जुट गई है.
ये भी पढ़ें: मेजरगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, तस्करी के लिए रखी 45 बोरी यूरिया खाद जब्त
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए