सीतामढ़ी: चोरौत मारपीट मामले में एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई महिला
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतामढ़ी के चोरौत थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में एक महिला आरोपी गिरफ्तार हुई है. पुलिस ने नामजद महिला को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह गिरफ्तारी FIR के आधार पर हुई है.
Sitamarhi News: चोरौत थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में 21 जुलाई को हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिपुर गांव निवासी जयनारायण सहनी की पत्नी लीला देवी उर्फ ललिता देवी के रूप में हुई है.
प्राथमिकी के आधार पर हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि इस मामले में दीपक सहनी की पत्नी समुद्री देवी के आवेदन पर चोरौत थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. दर्ज प्राथमिकी में लीला देवी उर्फ ललिता देवी को नामजद आरोपी बनाया गया था.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: बेनीपट्टी में गलत पहचान में युवक का अपहरण, 24 घंटे में पुलिस ने सकुशल किया बरामद
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए