सुरसंड में 30 बोतल देसी शराब जब्त, नेपाल से तस्करी कर ला रहा था आरोपी

प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतामढ़ी पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए सैनिक सड़क पर 30 बोतल देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. सीमा पर निगरानी लगातार जारी है.
Sitamarhi News: स्थानीय पुलिस ने सोमवार रात गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए सैनिक सड़क पर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 30 बोतल देसी शराब बरामद की. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
गश्ती के दौरान हुई कार्रवाई
प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली.
इसके बाद पीटीसी मुकेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सैनिक सड़क पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके पास से 30 बोतल देसी शराब बरामद हुई.
आरोपी की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वीरपुर गांव निवासी मनोहर सदा के रूप में हुई है.
पुलिस ने शराब जब्त करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सीमा पर निगरानी जारी
पुलिस का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार गश्ती और जांच अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय नारायण मिश्र
विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










