पटना से लौट रहे युवक का मधुबनी में अपहरण, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
फोटो - अपहृत का फाइल फोटो. | Prabhat Khabar Network

अपहृत का फाइल फोटो

मधुबनी में एक युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. पटना से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार होने के बाद वह दोस्त से मिलने सिरवारा गांव गया था. देर रात अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Sitamarhi News: थाना क्षेत्र के बौरा बाजितपुर पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी रोहित कुमार के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार, युवक सोमवार रात मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सिरवारा गांव से लापता हो गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मामले को लेकर अपहृत युवक के पिता और वार्ड सदस्य ललित राम ने बेनीपट्टी थाना में लिखित आवेदन दिया है. साथ ही पुपरी थाना को भी इसकी सूचना दी गई है.

पटना से लौटते समय हुआ था सड़क हादसा

परिजनों के अनुसार, रोहित कुमार पटना में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है. सोमवार को वह बाइक से पटना से अपने घर लौट रहा था.

रास्ते में मुजफ्फरपुर के भगवानपुर के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसके बाद उसने अपने दोस्त मुकेश कुमार को फोन कर मौके पर बुलाया. दोस्त उसे लेकर पुपरी पहुंचा, जहां उसका एक्स-रे और इलाज कराया गया.

रात में दोस्त से मिलने गया था

इलाज के बाद दोनों शाम करीब सात बजे घर पहुंचे. परिवार ने उसे रात में घर पर ही रुकने को कहा, लेकिन उसने अगले दिन पटना में काम होने की बात कहते हुए देर रात वापस लौटने की जानकारी दी.

इसके बाद वह बाइक से पास के सिरवारा गांव में अपने दोस्त कन्हाई यादव उर्फ राजा यादव से मिलने चला गया.

रात 10 बजे मिली अपहरण की सूचना

परिजनों का कहना है कि रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग चारपहिया वाहन से आए और रोहित का अपहरण कर अपने साथ ले गए.

इसके बाद जब परिवार ने रोहित के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन स्विच ऑफ मिला.

पुलिस जांच और छापेमारी में जुटी

एएसपी सह एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि घटना मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र की है. शिकायतकर्ता की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन