सुरसंड में दो पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, 64 आवेदनों के 30 दिनों में निष्पादन का दावा

Updated:
विज्ञापन

शिविर में मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मलाही और कुम्मा पंचायत में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगे, जहाँ 64 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका 30 दिनों में समाधान करने का लक्ष्य है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: प्रखंड के मलाही और कुम्मा पंचायत में मंगलवार को 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं और योजनाओं से जुड़े आवेदन जमा किए.

विज्ञापन

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जाएगा.

दोनों पंचायतों में मिले 64 आवेदन

बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने बताया कि मलाही पंचायत में विभिन्न मामलों से संबंधित 30 आवेदन प्राप्त हुए.

वहीं सीओ सतीश कुमार ने जानकारी दी कि कुम्मा पंचायत में 34 आवेदन जमा किए गए.

30 दिनों में होगा निपटारा

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पंचायतों में प्राप्त कुल 64 आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है.

शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

शिविर में डीपीआरओ विशाल कुमार, आरओ ब्रजेश मिश्रा, मलाही पंचायत की मुखिया गीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि एवं पूर्व मुखिया वीरेंद्र प्रसाद ठाकुर, कुम्मा पंचायत की मुखिया रुबैदा खातून, मुखिया प्रतिनिधि मो. मोहसिन, सभी वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

अधिकारियों ने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से संपर्क बनाए रखने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन