ePaper

देसी कट्टा, कारतूस व चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

Updated at : 13 Nov 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
देसी कट्टा, कारतूस व चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

गिरफ्तार मो चांद, थाना क्षेत्र के बसबरिया निवासी मो बच्चू का पुत्र है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर बुधवार को कांटा चौक के पास से आर्म्स के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार मो चांद, थाना क्षेत्र के बसबरिया निवासी मो बच्चू का पुत्र है. नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि तलाशी के क्रम में गिरफ्तार व्यक्ति के पास से देसी लोडेड कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी की बाइक बरामद की गयी है. गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध जिले के बथनाहा थाना में हत्या के साथ ही शराब के दो मामला दर्ज है. वहीं, पुलिस द्वारा उसका अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. पूछताछ में थाना क्षेत्र के मोहनपुर शिव मंदिर स्थित एमोजोन कंपनी के सामान वितरण शाखा से 3.88 लाख रुपये लूट मामले में संलिप्तता स्वीकार किया है. पुलिस इस मामले में पूर्व में कंपनी के कर्मी चंदन कुमार एवं बथनाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा निवासी प्रांजल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मालूम हो कि 14 जून 2024 की सुबह में बाइक पर आये तीन हथियारबंद बदमाशों ने विंग्स कंपनी में चल रहे एमोजोन कंपनी के वितरण शाखा में घुसकर 3.88 लाख रुपये लूट लिए थे. इस मामले में कंपनी के सुपरवाइजर नूर मोहम्मद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन